परिचय

आपला दवाखाना योजना महाराष्ट्र: महाराष्ट्र सरकार ने शहरी क्षेत्रों के ज्यादा आबादी वाले बस्ती में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त में स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए साल 2022 से हिंदूहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना योजना की शुरआत की हैं। शहरी विभागों में 15000 की जनसंख्या वाले बस्ती में इस योजना के तहत एक 1 अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों मुफ्त में प्राथमिक उपचार के साथ 30 प्रकार की जांच,105 प्रकार की दवाइयां, अस्पतालों के लिए आवश्यक सामग्री आदि उपलब्ध कराई जाएगी। आपला दवाखाना योजना महाराष्ट्र के तहत राज्य के 700 जिलों में स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना कर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ सेवाएं दी जाएंगी। 


तो आइए इस पोस्ट के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हिंदूहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे आपका दवाखाना योजना के तहत सामान्य नागरिकों को क्या- क्या लाभ दिए जाएंगे ? किन जिलों में आपला दवाखाना योजना के केंद्र की स्थापना होगी? और इस योजना को चलाने के क्या-क्या उद्देश्य हैं आदि की जानकारी हासिल करते हैं।

Aapla Dawakhana Yojana Maharashtra Overview

विशेषता

विवरण

योजना का नाम



हिंदूहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना योजना महाराष्ट्र

योजना का नाम (English)


Aapla Dawakhana Yojana Maharashtra 2025

योजना की शुरुवात

साल 2022-23

विभाग


सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र

उद्देश्य



सामान्य गरीब जनता को मुफ्त में स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराना। 

लाभार्थी

राज्य के सभी नागरिक

मुख्य लाभ



मुफ्त में उपचार और जांच सुविधाएं, मुफ्त टिकाकरण आदि

पात्रता

महाराष्ट्र की निवासी जनता

अधिकारिक वेबसाइट

www.maharashtra.gov.in

आवश्यक दस्तावेज


आधार कार्ड/राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि।

संपर्क जानकारी


नजदीकी स्वास्थ केंद्र के संपर्क करें।

महाराष्ट्र आपला दवाखाना योजना क्या है?

महाराष्ट्र आपला दवाखाना योजना यानी हिंदूहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना योजना को महाराष्ट्र के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे 700 जिलों में चलाया जा रहा हैं। राज्य के जिन शहरी और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्वास्थ केंद्र की कमी हैं और जहां के नागरिक स्वास्थ सेवाओं से वंचित हैं ऐसे क्षेत्रों में आपला दवाखाना योजना के तहत क्लिनिक खोले जा रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य राज्य में शहरी इलाकों में रहने वाले घनी आबादी वाली बस्तियों के गरीब नागरिकों को मुफ्त में इलाज की सुविधाएं उपलब्ध कराना हैं। 

आपला दवाखाना योजना महाराष्ट्र को चलाने का मुख्य उद्देश्य

1) शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दूरी को कम करना।

महाराष्ट्र में लोगों के उपचार के लिए नागरिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, उप केंद्र जिला और उपजिले अस्पताल,मेडिकल कॉलेज और नगरपालिका अस्पताओं आदि से स्वास्थ सेवाएं प्रदान की जाती हैं। ऐसे में शहरी इलाकों में ज्यादा जनसंख्या वाले क्षेत्र और मलिन बस्तियों से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अंतर दूर होना से वहां के लोग इन स्वास्थ सेवाओं से वंचित रह जाते हैं। इस दूरी को कम करने के लिए इस योजना के तहत क्लिनिक बनाने का काम किया जा रहा हैं। 

2) शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कामकाजों का गलत समय को सुधारना।

ग्रामीण अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कामकाजों में अंतर हो सकता हैं। परंतु शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कामकाजों के गलत समय की वजह से मलिन बस्तियों और उनके आसपास के विभाग के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं पहुंच पाती हैं। इन केंद्रों के कामकाजों के समय में सुधार करके लोगों को लगातार स्वास्थ सेवाएं प्रदान की जाएगी।

3) निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ देखभाल प्रदान करना।

महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों को नई तकनीकियों के साथ उन्नत करके लोगों को आसान तरीके से कम खर्चे में एक उच्च दर्जे की गुणवत्तापूर्ण विश्व स्तरीय और सस्ती स्वास्थ देखभाल प्रदान करना इस योजना का उद्देश्य हैं।