मुख्यमंत्री राजश्री योजना : राजस्थान की बेटियों को मिलेगा 50000₹ का शिक्षा वरदान | Mukhyamantri Rajshri Yojana

परिचय (Introduction)

मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है, जो लड़कियों के शिक्षा और स्वास्थ्य को सुधारने हेतु बनाई गई है। इस मुख्यमंत्री राजश्री योजना फॉर्म को भरने पर राजस्थान की लड़कियों को 6 किश्तों में 50000₹ मिलेंगे। 

mukhyamantri-rajshri-yojana
मुख्यमंत्री राजश्री योजना

लड़कियों को जन्म से ही अच्छी सुविधा मिले इसलिए राजस्थान सरकार लड़कियों के माता-पिता को इस राशि के जरिए सहायता प्रदान करती है। राजश्री योजना की पात्रता के अनुसार एक परिवार के 2 लड़कियों को, जिनका जन्म जून 2016 या फिर उसके बाद हुआ है, उन्हें जन्म से लेकर 12 वी कक्षा में जाने तक 50 हजार रुपयों की सहायता राशि दी जाती है। 

2022 और 2023 के कुछ आकड़ो के अनुसार ऐसा बताया गया है कि मुख्यमंत्री राजश्री योजना में अभी तक 1 करोड़ 40 लाख लोगो ने आवेदन किया हैं।

तो चलिए अगर आप भी राजस्थान के नागरिक है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते है तो आगे जानते है, मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है,उसका फॉर्म कैसे भरना है, और योजना की पात्रता क्या है, सबकुछ विस्तार से। 


मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है? (what is Mukhyamantri Rajshri Yojana?)

 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है (Mukhyamantri Rajshri Yojana) इसके बारेमे हम शुरुवात में ही बात कर चुके है, पर इस योजना का लाभ उठाने के लिए, इसके हर एक पहलू के बारेमें आपको पता होना जरूरी है। 


राजस्थान में रहने वाली सारी लड़कियों के लिए सरकार के तरफ से इस योजना के माध्यम से मदद की जा रही है। लड़कियों को अच्छा खानपान मिले, उनके स्वास्थ्य का अच्छेसे ध्यान रखा जा सके और आंगनबाड़ी से लेकर 12 वी कक्षा तक कि पढ़ाई का सफर अच्छेसे और बिना किसी रुकावट के हो सके इसलिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) में लडकी के माता पिता को जन्म से पैसे की मदद सरकार से की जाती है। 


सरकारी अस्पतालों या फिर किसी भी सरकारी संस्था में जन्म लेनेवाली लड़की के माता पिता को उसके संगोपन के लिए किश्तों में पैसे दिए जाते है। नवजात शुशु को 2500₹, फिर टिका लगाने पर 2500₹, लड़की पहली कक्षा में प्रवेश करने पर 4000₹, छठवीं कक्षा में प्रवेश पर 5000₹, 10 वी कक्षा में प्रवेश पर 11000₹, और अंत मे 12 वी कक्षा में प्रवेश पर 25,000₹ की राशि दी जाती है। और हर एक परिवार के 2 लड़कियों को ये लाभ मिलेगा, इससे लड़कियों के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और अच्छे स्वास्थ और शिक्षा से वह अपने जीवन को और बेहतर बना सकेगी। 


मुख्यमंत्री राजश्री योजना के उद्देश्य (objectives of Mukhyamantri Rajshri Yojana)

 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) के उद्देश्य लड़कियों के हित मे है जैसे कि - 

  1. लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ाने के लिए इस योजना का निर्माण किया गया हैं।

  2. लड़कियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें बचपन से अच्छे स्तर की शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना।

  3. लड़कियों और महिलाओं को शिक्षा और आर्थिक सहायता देकर विकसित होने में मदद करना। 

  4. महिलाओ को लेकर समाज मे जो रूढ़िवादी परंपरा है उसे नष्ट करना। 


बेटियों को मुख्यमंत्री राजश्री योजना से क्या लाभ मिलेगा (benefits of the Mukhyamantri Rajshri Yojana for daughters)

योजना का निर्माण ही बेटियों के लिए हुए है इसलिए इसके सारे लाभ केवल बेटियों के लिए ही हैं। इसमें स्वास्थ और शिक्षा जैसे कई लाभ मुख्यमंत्री राजश्री योजना फॉर्म भरने पर लड़कियों को दिए जाते है, आईए विस्तार से सारे लाभ जानते है।

  1. बालिका (लड़की) का जन्म होनेपर 2500₹ प्रोत्साहन के तौर पे दिए जाएंगे।

  2. 1 से 8 वी कक्षा तक की पढ़ाई के लिए हर साल लड़की को 1200₹ दिए जाएंगे। 

  3. 9 से 12 वी कक्षा तक कि पढ़ाई के लिए हर साल लड़की को 2400₹ दिए जाएंगे। 

  4. यदी पहला लड़का है और दूसरी लड़की है, तो दूसरी लड़की को इन 50 हजार के अलावा 25 हजार र रुपए शादी के लिए भी दिए जाएंगे। 

  5. किसी भी सरकारी अस्पताल में लड़कियों को गर्भावस्था के दौरान मुफ्त में इलाज और दवाईयाँ दी जाएगी।

  6. गर्भावस्था के पहले और गर्भावस्था के बाद महिला की देखभाल भी अस्पताल में की जाएगी।

  7. लड़की का जन्म होते है उसके सारे टेस्ट, और उसके देखभाल के लिए किट भी दी जाएगी।

  8. लड़की को सारे जरूरी टिके और नियमित रूप से सारी जांच की जाएगी, सबकुछ मुफ्त में होगा।

  9. लड़की के नाम जमीन का पंजीकरण करना है तो वह भी मुफ्त में होगा।

  10. आवास योजना में लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

जन्म से लेकर शादी तक और उसके बाद भी लड़कियों को मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत लाभ मिलता रहेगा। अभी तो फिलहाल यह राजस्थान में ही लागू है पर आनेवाले समय मे पूरे देश मे भी लागू हो सकता है, इससे हर एक लड़की अपना जीवन आत्मनिर्भर बनकर जी सकती है। 


मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है? (Who can take benefit of Mukhyamantri Rajshri Yojana?)


मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) राजस्थान सरकार द्वारा उनके नागरिकों के लिए बनाई गई है इसलिए इसका लाभ केवल राजस्थान के नागरिक ही उठा सकते है। राजश्री योजना की पात्रता पूरा करने वाला व्यक्ति या परिवार ही इसका लाभकर्ता बन सकता है। 

  1. परिवार राज्यस्थान का नागरिक होना चाहिए।

  2. योजना के लिए परिवार में केवल 2 संतान होने चाहिए।

  3. यदि दो संतान है और उसमे से एक संतान लड़की है तो योजना का लाभ मिलेगा। (पहली लड़की होगी तो भी मिलेगा,और यदि दोनों संतान लड़कियां है तो भी योजना का लाभ मिलेगा)

  4. लड़की का जन्म 1 जून 2016 या फिर उसके बाद होना चाहिए। उससे पहले जन्मी लड़कियों को इस योजना का लाभ नही मिल सकता। 

  5. परिवार बिपीएल (BPL) होना चाहिए। यानी जिनकी वार्षिक आय केवल 40 हजार या उससे भी कम है ऐसे परिवार। 

  6. माता की प्रसूति सरकारी अस्पताल या फिर किसी सरकारी संस्थान में होनी चाहिए, प्राइवेट अस्पताल में होने पर लाभ नही मिलेगा। 

  7. लड़की का जीवित होना जरूरी है।

  8. माता पिता के पास राजस्थान का परमानेंट वोटिंग कार्ड और आधार कार्ड होना चाहिए।

  9. माता पिता के पास भामाशाह कार्ड होना जरूरी है। (भामाशाह कार्ड एक बहुउद्देश्यीय पहचान पत्र है जिसके माध्यम से राजस्थान के सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है, बिना इस कार्ड के नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा सकता। इस कार्ड को बनाने के लिए पास के किसी भी CSC सेंटर पर जाए, वहाँपर अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र (residential certificate), फ़ोटो देकर अपना कार्ड बना सकते है, इसके लिए आपको 100₹ का कार्ड शुल्क देना होगा।)

  10. बैंक खाता होना अनिवार्य है क्योंकि राशि बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।


मुख्यमंत्री राजश्री योजना में क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए? (What documents are required in Mukhyamantri Rajshri Yojana?)

पात्रता के बाद बात करते है, मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) में आवेदन के लिए लिए किन दस्तावेज (documents) जरूरत होती है, तो इनमें - 

  1. लड़की का जन्म प्रमाणपत्र (जन्म के ठीक बाद 24 घंटो के अंतराल में अस्पताल में ही लड़की का जन्म प्रमाणपत्र बना दिया जाता है)

  2. लड़की के माता पिता का आधार कार्ड, जनाधार या फिर भामाशाह कार्ड।

  3. लड़की का आधार कार्ड (6 महीने के बाद जन्म प्रमाणपत्र देकर बनवाया जा सकता है।)

  4. अगर लड़की के जन्म के बाद उसकी माता का देहांत हो जाता है, तो पिता का आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड लगेगा, और यदि माता पिता दोनों भी जीवित नही है तो उनके मृत्यु प्रमाणपत्र देने होंगे।

  5. यदि परिवार में 2 संतान है तो उसका एक स्व घोषणा पत्र (स्व घोषणा पत्र बनाने बेहद आसान है, आपको केवल एक कागज पर लिखना होगा कि आपके केवल दो संतान है, उनके नाम और आपका पता, आधार नंबर और संतानों की जन्म तिथि आदि डालकर, अंत मे यह घोषणा करनी होगी कि अपने दी हुई सारी जानकारी सही है और वह गलत निकलती है तो आप शिक्षा के पात्र माने जाएंगे, बस इतना लिखकर नीचे अपने हस्ताक्षर करके देना होगा।)

  6. मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड (इसे एमसीपी कार्ड भी कहते है, यह बनाने के लिए आपको गर्भावस्था के दौरान सरकारी अस्पताल में जाना होगा, वहाँपर गर्भवती महिला पंजीकरण फॉर्म भरकर देना होगा, और उसके साथ आपका और आपके पति का आधार कार्ड लगाकर देना होगा, जिसके बाद आपको मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा, इस कार्ड में आपके पूरे गर्भावस्था की शुरुवात से अंत तक कि जानकारी लिखी जाती है।)

  7. लड़की का यदि 5 वी कक्षा में प्रवेश किया है तो उसका प्रवेश प्रमाणपत्र

  8. लड़की ने 12 वी कक्षा में प्रवेश किया है या फिर 12 वी पास की है तो उसकी मार्कशीट

  9. ममता कार्ड (यह कार्ड केवल राजस्थान के महिलाओं के लिए ही बनाया जाता है, इसे राजस्थान मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना योजना कार्ड भी कहते है। इसे बनाने के लिए आपको पास के किसी भी सरकारी अस्पताल में जाना होगा, वहाँपर जाकर राजस्थान मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना योजना फॉर्म भरना होगा, उसके साथ आपका और आपके पति का आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र और मातृ शिशु कार्ड जैसे दस्तावेज को जोड़कर देना होगा, जिसके बाद आपको ममता कार्ड दिया जाएगा।)

  10. माता पिता का बैंक खाता पासबुक

  11. लड़की का खुदका बैंक पासबुक (यदि बन चुका है तो)

  12. पासपोर्ट साइज कलर फ़ोटो

  13. ऑनलाइन आवेदन के लिए ईमेल आईडी (यदि नही होगी तो csc सेंटर पर आवेदन के दौरान वह खुद बना देंगे।)

इन सभी दस्तावेजो के साथ आप मुख्यमंत्री राजश्री योजना फॉर्म भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 


मुख्यमंत्री राजश्री योजना में कैसे आवेदन करें? (How to apply mukyamantri rajshri yojana)

अब आपके मन मे सवाल आ गया होगा कि, पात्रता, दस्तावेज सबके बारेमें तो जान लिया पर अब मुख्यमंत्री राजश्री योजना में कैसे अप्लाई करें? तो चिंता न करें, यह बेहद आसान है, वो कैसे? आइए स्टेप बाय स्टेप समझते है। 

राजश्री योजना के लिए आवेदन करने के मुख्य रूप से 2 तरीके है, पहला तो ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन।

1) ऑनलाइन 

मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया CSC सेंटर,ई मित्र केंद्र या फिर अटल सेवा केंद्र पर जाकर करनी होगी, इसकी प्रक्रिया कुछ इसप्रकार है - 

  1. जैसे ही लड़की का जन्म होता है, उसके बाद उसे एक यूनिक आयडी नंबर दिया जाएगा, जिसके आधार पर उसका जन्म प्रमाणपत्र बनाना होगा। 

  2. इसी प्रमाणपत्र के आधार पर लड़की के माता पिता को शुभ लक्ष्मी योजना द्वारा पहली किश्त 2500₹ दी जाती है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना ये पहली किश्त अस्पताल में ही दी जाएगी और इसकी सारी प्रक्रिया अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा ही कर दिया जाएगा। 

  3. अब इसके बाद कि सारी प्रक्रिया आपको CSC सेंटर में ही जाके करनी होगी। जब लड़की की उम्र 1 साल हो जाएगी तो उसका टीकाकरण करना होगा। टीकाकरण के बाद, CSC सेंटर पर जाकर मुख्यमंत्री राजश्री योजना दूसरी किश्त के लिए आवेदन करना है करके उन्हें बताये। वह आपसे शिशु स्वास्थ्य कार्ड या ममता कार्ड लेंगे और उन्हें ऑनलाइन डालनेपर दूसरी किश्त 2500₹ माता के बैंक खाते में डाल दी जाएगी।

  4. इसके बाद लड़की का जब आंगनबाड़ी से कक्षा पहली में प्रवेश करोगे तब प्रवेश पत्र की कॉपी आपको स्कूल से लेनी है। प्रवेश पत्र की कॉपी, मातृ शिशु कार्ड, और स्वघोषणपत्र (2 संतान होनेपर) आदि दस्तावेज जोड़कर उन्हें CSC या ई मित्र केंद्र पर जाकर उनसे मुख्यमंत्री राजश्री योजना तीसरी किश्त के लिए आवेदन करने के लिए कहे। आवेदन करने के बाद आपके मुख्यमंत्री राजश्री योजना फॉर्म की जाँच होगी और जाँच में सफल हो जानेपर स्वीकृति कार्यक्रम अधिकारी द्वारा एक लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके बाद लड़की के माता के खाते में 4000₹ की राशि डाली जाएगी। लड़की को यदि माता नही है, तो पिता के बैंक खाते में पैसे भेजे जाएंगे।

  5. लड़की की आयु जैसे जैसे बढ़ती जाएगी वैसे वैसे मुख्यमंत्री राजश्री योजना राशि को बढ़ा दिया जाएगा। जब लड़की 6 (छठवीं) कक्षा में प्रवेश करेगी, तब स्कूल से प्रवेश पत्र की कॉपी आपको लेनी होगी। उसके बाद करीबी CSC सेंटर पर जाकर, मुख्यमंत्री राजश्री योजना चौथी किश्त के लिए आवेदन करें। आवेदन के लिए इसबार आपको 6 वी कक्षा का प्रवेश पत्र, लड़की का आधार कार्ड, माता का आधार कार्ड, एमपीसी कार्ड आदि अपलोड करने होंगे, जिसके बाद अधिकारी द्वारा लिस्ट लगने पर लड़की के माता के बैंक खाते में 5000₹ की राशि जमा की जाएगी।

  6. मुख्यमंत्री राजश्री योजना पांचवी किश्त के आवेदन की प्रक्रिया भी पहले जैसी ही है, बस इसमें लड़की के 10 कक्षा प्रवेश पत्र या फिर पिछले कक्षा की मार्कशीट देनी होगी, जिसे ऑनलाइन अपलोड करने के बाद 11000₹ की राशि माता के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। 

  7. अभी तक लड़की की उम्र लगभग 14 - 15 के बीच हो चुकी होती है, इसलिए अब सीधा 25000₹ की राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना छठवीं किश्त 12 वी कक्षा में प्रवेश लेने के बाद और उसमे पास होने पर दी जाती है, इसलिए इसका आवेदन करते वक़्त लड़की का 12 वी कक्षा का प्रवेश पत्र और मार्कशीट ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड करनी होगी, जिसके बाद छठवीं किश्त की राशि माता के बैंक खाते में भेजी जाएगी। 

  8. इसके अलावा यदि लड़की की शादी हो रही है, और वह घर की पहली लड़की है जिसका जन्म 2016 के बाद हुआ है तो 25000₹ तक कि राशि शादी के लिए इस योजना तहत दी जाती है। और यदि घर की दूसरे नंबर की लड़की है तो 50 हजार रुपयों की राशि शादी के लिए दी जाती है। 

इसप्रकार 6 किश्तों में मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) की राशि लड़की के अच्छे परवरिश और भविष्य के लिए दी जाती है। ऑनलाइन आवेदन करने का यह तरीका बेहद आसान है, बस समय समय पर लड़की और माता को CSC सेंटर जाना होगा और योजना का लाभ उठाना होगा। 

2) ऑफलाइन

ऑनलाइन आवेदन की तरह ऑफलाइन आवेदन भी बेहद आसान है, आइए समझते है मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) के आवेदन के इस प्रक्रिया को।

  1. इस प्रक्रिया के लिए आपको अपने आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स से जाकर मिलना होगा, वह आपसे भामाशाह कार्ड और बैंक खाता बुक झेरोक्स कॉपी लेंगे और करीबी सरकारी अस्पताल में दे देंगे। 

  2. इसके बाद आपकी दी हुई यह जानकारी को एएनएम द्वारा आरसीएच रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। यह सारी प्रक्रिया आपके गर्भावस्था के दौरान ही कर दी जाएगी।

  3. इसके बाद टीकाकरण के दिन भी आशा वर्कर्स आपसे भामाशाह कार्ड लेंगे, और आपको टीकाकरण कार्ड बनाकर देंगे। यह दोनों की झेरोक्स भी आरसीएच रजिस्टर में दर्ज की जाएगी।

  4. दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री राजश्री योजना की राशि माता के खाते में समय समय पर जमा कर दी जाएगी, बस याद रहे आपको हर एक किश्त के लिए जो जो दस्तावेज ऊपर बताये है वह आशा वर्कर्स को देने होंगे, वह उसे अस्पताल में दे देंगे, जिसके बाद आपके बैंक खाते में पैसे आते रहेंगे। 


मुख्यमंत्री राजश्री योजना के सभी किश्तों का विवरण (Details of all installments of Chief Minister Rajshri Scheme)

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का प्रारंभ 1 जून 2016 से की गई, इसलिए इसके बाद जन्म लेनेवाली हर राजस्थानी लड़की को योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना में हर घर की 2 बेटियों को 50 हजार रुपये तक कि राशि दी जाएगी , और शादी के लिए 25 से 50 हजार रूपए की अधिक राशि भी दी जाएगी। यह सबकुछ आप शुरुआत से जान चुके है, अब अंतिम चरण की और बढ़ने से पहले आपको मुख्यमंत्री राजश्री योजना के किश्तों का आसान भाषा मे एक विवरण दे देते हैं। 

किश्त

कब मिलेगा

राशि

पहली किश्त

लड़की का जन्म होते ही और उसका जन्म प्रमाणपत्र बनने पर

2500₹

दूसरी किश्त

लड़की का पहला 1 साल का टीका लगनेपर

2500₹

तीसरी किश्त

लड़की का पहली क्लास में एडमिशन करनेपर

4000₹

चौथी किश्त

लड़की का छठवीं क्लास में एडमिशन करनेपर

5000₹

पाँचवी किश्त

लड़की का 10 वी क्लास में एडमिशन करनेपर

11000₹

छठवीं किश्त

लड़की का 12 वी क्लास में एडमिशन करनेपर या फिर 12 वी क्लास पास करने पर

25000₹

सातवीं किश्त

लड़की की उम्र 18 साल होनेपर

25 हजार से 1 लाख रूपए

आठवीं किश्त

लड़की की शादी तय होनेपर

25 हजार - 50 हजार रुपए


निष्कर्ष (Conclusion)

मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) के मदद से लड़कियों लड़कियों में आत्मनिर्भरता की भावना उत्पन्न हुई है। योजना के तरह मिलने वाले 50 हजार रुपए 6 किश्तों में लड़की के माता को दिए जाते है ताकि वह लड़की की परवरिश सही से और अच्छेसे कर सके। आज के इस दौर में लड़कियां लड़को से कम नही है, आजकल लडकिया वह सब कर सकती है जो लड़के भी नही कर सकते, इसलिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना से लड़कियों के शिक्षा और स्वास्थ पर खास ध्यान दिया गया है। बिल्कुल फ्री में इस योजना का लाभ हर वह महिला उठा सकती है, जो राजस्थान की स्थायी नागरिक है, उनके पास शिशु स्वास्थ्य कार्ड या ममता कार्ड है और वह एक जीवित लड़की को जन्म देती है। 

योजन की पात्रता तो आपको समझ चुकी होगी, उसी को ध्यान में रखते हुए, सभी दस्तावेज को जमा करके आज ही मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Mukhyamantri Rajshri Yojana) का लाभ उठाओ। मुख्यमंत्री राजश्री योजना फॉर्म की कोई लास्ट डेट नही है इसलिए जब भी आप गर्भावस्था में है तभी इस योजना की सारी प्रक्रिया अस्पताल में ही शुरू की जाएगी, और लड़की का जन्म होने पर राजश्री योजना की पहली किश्त माता के बैंक खाते में डाल दी जाएगी।

नोट - लिंग परीक्षण करना बेहद बड़ा गुना है।


मुख्यमंत्री राजश्री योजना में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1) मुख्यमंत्री राजश्री योजना कौन से राज्य में है?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना केवल राजस्थान राज्य  में है और यह केवल राजस्थान की महिलाओं के लिए है।

2) Mukhyamantri Rajshri Yojana में लाभार्थियों का चयन कैसे किया जाता है?

गर्भावस्था में सरकारी या फिर किसी सरकार संलग्न संस्था में जानेपर ही Mukhyamantri Rajshri Yojana के आवेदन की प्रक्रिया को शुरुवात हो जाती है। लड़की का जन्म होनेपर योजना के लाभ मिलते है। जो भी लाभार्थी योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफ़लाइन आवेदन करते है, उनका ऑनलाइन स्वीकृति अधिकारी द्वारा चयन किया जाता है। 

3) मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत बेटियों को कितनी राशि दी जाती है?

वैसे तो 50 हजार रुपयों की राशि मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत बेटियों को दी जाती है। पर इसमें और अन्य राशि भी शामिल होती है, जैसे कि लड़की की उम्र 18 साल से ज्यादा होनेपर उसे 1 लाख रुपयों की राशि दी जाती है। और यदि लड़की की शादी तय हुई है तो 25 हजार तक कि राशि दी जाती है। 

4) राजश्री योजना का लाभ क्या लड़के उठा सकते है?

नही! यह केवल खासकर लड़कियों के लिए बनाई गई योजना है। इसलिए इसका लाभ केवल राजस्थान की लड़कियां उठा सकती है। 

5) मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ लेने के लिए कितनी संतान होना अनिवार्य है?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ केवल 2 संतान तक ही अनिवार्य है, उससे ज्यादा होने पर वह परिवार इस योजना के पात्र नही माना जायेगा। 

6) क्या मुख्यमंत्री राजश्री योजना महाराष्ट्र में भी शुरू की गई है?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना महाराष्ट्र में नही शुरू की गई है, यह केवल राजस्थान सरकार की योजना है। और इसका लाभ केवल लड़कियाँ उठा सकती है। 

7) क्या मुख्यमंत्री राजश्री योजना MP में शुरू है?

नही! राजश्री योजना MP में या फिर किसी अन्य राज्य में शुरू नही है, यह 1 जून 2016 से केवल राजस्थान में शुरू की गई है। 

8) मुख्यमंत्री राजश्री योजना UP में कबसे शुरू होगा? 

नही! राजश्री योजना केवल राजस्थान तक ही सीमित है। लड़कियों के अच्छे भविष्य के लिए UP सरकार ने भी एक योजना की शुरुवात की है, जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्यासुमंगल योजना है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ