Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024 | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से बिहार की लड़कियों को मिलेंगे 50 हजार रुपए

परिचय (Introduction)

देशभर में लड़कियों के लिए कई तरह की योजनाएं बनाई जा रही हैं, जिसके तहत लड़कियों को आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपयों की धनराशि प्रदान की जाती है। ऐसे ही एक योजना की शुरुवात बिहार में की गई है, जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri kanya utthan yojana) है। योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को अच्छे स्तर की शिक्षा दिलाना है। 

mukhyamantri-kanya-utthan-yojana-2024
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार

गरीब घर की लड़कियों को हायर एजुकेशन लेने में बड़ी परेशानी होती है,कभी कोर्स फीस का चक्कर तो कभी रूम रेंट, मेस आदि के ख़र्चे। यह सब एक गरीब परिवार नही उठा सकता है जिस वजह से वह अपनी लड़कियों को पढ़ाने में ज्यादा रुचि नही लेते है, और लड़कियों से शिक्षा का अधिकार छीन लिया जाता है, वह अपनी पढ़ाई आगे नही कर पाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कन्या उत्थान योजना 2024 (kanya utthan yojana 2024) की शुरुवात की गई है। 


वैसे तो इस कन्या उत्थान योजना की शुरुवात 2018 में ही हुई थी, तबसे इस योजना का लाभ बिहार की लड़कियों को होता नजर आ रहा है। पीछले कुछ वर्षों से बिहार में लड़कियों के स्कूल में दाखिले के प्रमाण बढ़ते हुए नजर आ रहे है। 

लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए योजना के माध्यम से लड़की के जन्म से ही 50000₹ की राशि, किश्तों में दी जा रही है। तो क्या आप भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार फॉर्म रना चाहते है, तो इस ब्लॉग पोस्ट में हम वह सभी बातें आपके साथ विस्तार से सांझा करेंगे जो योजना के लिए जरूरी है। तो चलिए शुरू करते है।



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है? (What is Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana)

जैसे कि हमने बताया, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri kanya utthan yojana) की शुरुवात बिहार सरकार ने सन 2018 में की तबसे यह योजना चलते आ रही है। दरसअल यह योजना बिहार के लड़कियों को 10 वी के बाद कि पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। 10 वी के बाद कि पढ़ाई के खर्चे को देखकर कई गरीब लडकिया पढ़ नही पाती है, इसलिए कन्या उत्थान योजना बिहार (kanya utthan yojana bihar) के माध्यम से ऐसी गरीब लड़कियों को 50000₹ तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।


ये योजना केवल लड़कियों के लिए ही है इसलिए इसे लड़की के जन्म से ही लागू किया गया है। जब लड़की का जन्म होगा तबसे उसे किश्तों में पैसे दिए जाएंगे। जब लड़की केवल 1 साल की होगी तब मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri kanya utthan yojana) की पहली किश्त उसके आधार कार्ड को चेक करके माता पिता को दी जाएगी। उसके बाद ऐसे ही हर साल लडकी के पालन पोषण के लिए सरकार के तरह से DBT के माध्यम से लड़की के माता-पिता को पैसे दिए जाएंगे। 


योजना का लाभ उठाने के लिए जन्म के बाद हर साल मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Official Website (kanya utthan yojana official website) पर आवेदन करना होगा, जिसके बाद ही किश्त भेजी जाएगी। तो चलिए अब जानते है योजना के सारे लाभों के बारेमें। 


मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Benefits)

लड़कियों के पढ़ाई को प्रोत्साहन मिले, वह ग्रेजुएशन तक कि पढ़ाई बिना किसी आर्थिक परेशानी के कर सके इसलिए कई तरह के लाभ कन्या उत्थान योजना (kanya utthan yojana) के माध्यम से दी जा रही है। पिछले 6 सालों से 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लड़कियों ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Apply Online (kanya utthan yojana online apply) किया है।  इसके लाभों की सूची कुछ इसप्रकार है - 



  1. धनराशि - लड़कियों के जन्म से ही उन्हें सरकार की तरफ से पैसे दिए जाते है। कन्या उत्थान योजना (kanya utthan yojana) में मिलने वाली धनराशि करीब 50 हजार होती है, जो लड़की को हर साल थोड़ा थोड़ा करके किश्तों में दिया जाता है। इस धनराशि का उपयोग वह अपने शिक्षा के लिए और बाकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकती है। 


  1. पढ़ाई का खर्चा - स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक कि पढ़ाई के लिए जो भी खर्चा लगता है, जैसे कि किताबे, ट्यूशन फीस, यूनिफॉर्म आदि के लिए यह राशि दी जाती हैं। 


  1. अन्य जरूरी लाभ - लड़कियों को अन्य खर्चो के लिए जैसे कि सैनेटरी नैपकिन के लिए, ड्रेस के लिए भी पैसे इसी में जोड़कर दिए जाते है।  


  1. छात्रवृत्ति - भारत सरकार द्वारा मिलने वाली छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) भी अलग से दी जाती है, पर यह केटेगरी के हिसाब से दिया जाता है। 


  1. लड़की को जन्म से ही मुफ्त स्वास्थ बीमा लागू किया जाता है। 


  1. लड़की किसी भी प्राइवेट या सरकारी स्कूल में होने पर इस योजना का लाभ उसे दिया जाएगा। 



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में मिलने वाली धनराशि का विवरण

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के माध्यम से मिलने वाली राशि जानने से पहले ये समझ लीजिए, की ये राशि कुल 50 हजार रुपयों की होती है, पर एक ही बार मे यह सारे पैसे नही दिए जाते, इसको 2 चरण में दिया जाता है, ताकि लड़की को जरूरी समय पर पैसे का लाभ मिल सके और उसका सही इस्तेमाल हो सके।


कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा है तो ऐसे में यदि कोई लड़की ग्रेजुएशन तक शिक्षा नही लेती है तो इस योजना का आधा पैसा तो उसे मिलेगा ही नही। 


तो आइए जानते है धनराशि का विवरण - 


  1. सैनेटरी नैपकिन के लिए - 300₹

  2. 1 से 2 की आयु में ड्रेस के लिए - 600₹ (माता के बैंक खाते में)

  3. 3 से 5 साल की उम्र में - 700₹

  4. 6 से 8 साल की उम्र में - 1000₹

  5. 9 से 12 साल की उम्र में - 1500₹


इसके अलावा हर साल इतनी राशि दी जाएगी।


  1. जन्म होते ही - 2,000₹

  2. पहली कक्षा में जानेपर - ₹1,000

  3. 6 वी कक्षा में जानेपर - ₹2,000

  4. 9 वी कक्षा में जानेपर - ₹3,000

  5. 10 वी कक्षा में जानेपर - ₹4,000

  6. 12 वी कक्षा में जानेपर - ₹5,000

  7. ग्रेजुएशन (डिग्री) हो जानेपर - ₹20,000



ये सब कुल मिलाकर 25000₹ यानी कि राशि का 50 प्रतिशत आवेदन करने के बाद जब मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List में लड़की का नाम आता है तो दी जाती है। इसके बाद बाकी के 25000₹ लड़की को 3 या 4 साल की डिग्री की पढ़ाई पूरी करने पर ही मिलती है। 



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पात्रता (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Eligibility)

कन्या उत्थान योजना (kanya utthan yojana) के लिए कुछ ही पात्रताओं को पास करना जरूरी है, यह पात्रता ही तय करती है कि लड़की को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए या नही। तो इसे ध्यान से समझे।


  1. लड़की और लड़की के माता पिता बिहार राज्य के पर्मानेंट निवासी होने चाहिए।

  2. लड़की की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, 18 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां इसमें आवेदन नही कर सकती।

  3. लड़की के पास खुदका आधार कार्ड होना चाहिए। (जन्म के 6 महीने में आधार कार्ड बन जाता है।)

  4. बिहार के अन्य किसी योजना का लाभ यदि लड़की ले रही है तो मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्र नही मानी जायेगी।

  5. परिवार की सालाना आय (इनकम) 1 लाख रुपयों से कम होनी चाहिए, यानी BPL परिवार होना चाहिए।

  6. घरपर यदि 2 लडकिया है तो उनमें से बड़ी लड़की को ही लाभ मिलेगा और यदि बड़ी लड़की की आयु 18 से ज्यादा है तो ऐसे में दूसरी लड़की को इसका लाभ मिलेगा।



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के दस्तावेज (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana documents)

ऊपर बताई हुई सारी पात्रता यदि आपमें है तो अगली प्रोसेस आती है आवेदन की। पर आवेदन के पहले दस्तावेजों के तरफ भी ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि यदि कोई दस्तावेज (डॉक्यूमेंट) आपके पास समय पर अवेलेबल नही होता है तो आप आवेदन नही कर पाएंगे। और सबसे जरूरी बात यह है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Apply Online करने की अवधी केवल 30 दिनों की होती है, यानी कि आवेदन शुरू होने के ठीक 30 दिनों बाद आवेदन को बंद कर दिया जाता है, इसलिए सारी चीजें सही रखकर ही आवेदन करें।

योजना के लिए नीचे दिए हुए दस्तावेज बेहद जरूरी है - 

  1. लड़की (कन्या) का आधार कार्ड (जन्म के तुरंत बाद योजना की पहली किश्त माता पिता के हाथों में ही दी जाती है।)

  2. लड़की के माता पिता का आधार कार्ड

  3. माता पिता का निवासी प्रमाणपत्र

  4. यदि लड़की 10 वी, 12 वी या फिर ग्रेजुएशन में से कोई भी कक्षा पास है तो उस कक्षा की मार्कशीट

  5. बैंक पासबुक (जब तक लड़की का बैंक खाता नही बनता तब तक माता या पिता का बैंक खाता दे सकते है)

  6. आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना आवश्यक है।

  7. लड़की के कलर पासपोर्ट फ़ोटो

  8. पिता का आय प्रमाणपत्र (इनकम सर्टिफिकेट) 

  9. रेशन कार्ड जिसपर लड़की का नाम लिखा हो।


मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया (How to apply Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana)

अभी तक हमने आपको कन्या उत्थान योजना से जुड़ी सारी जानकारी बताई जैसे कि योजना के लाभ, योजना का उद्देश्य ,आवश्यक पात्रता और दस्तावेज आदि। अभी अंतिम चरण है आवेदन का, यदि आप शुरुवात से सारी चीजों को फॉलो करते आ रहे है और आवेदन के लिए तैयार है तो नीचे बताई हुई स्टेप्स को फॉलो करें और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Apply Online 2024 करें 

योजना में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन तरह से आवेदन किया जा सकता है, हम एक एक करके दोनों भी तरीके समझेंगे। बता दे कन्या उत्थान योजना लेटेस्ट न्यूज़ से पता चला है कि योजना का फॉर्म भरना शुरू हो गया है, तो नीचे की जानकारी को सही से फॉलो करें, ताकि कोई गलती न हो।

1) ऑनलाइन

  1. सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Official Website (ऑफिसियल वेबसाइट) पर जाना होगा। (http://medhasoft.bih.nic.in/)

  2. इसके बाद एक पेज खुलेगा, उसमे आपको रजिस्ट्रेशन (registration) टैब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद एक और नया पेज खुलेगा।

  3. इस पेज पर आपको (लड़की) आवश्यक जानकारी पूछी जाएगी, वह सारी जानकारी सही से भरनी है। और ध्यान रहे जानकारी भरते वक़्त आपके सारे दस्तावेज आपके पास ही हो।

  4. अंत मे अभी तक दी हुई सारी जानकारी अच्छेसे चेक कर ले और जो भी दस्तावेज आपको अपलोड करने को कहा जायेगा, उसे सहिसे अपलोड करें। इसमें किसी भी तरह की कोई गलती न हो, यह ध्यान में रखे। 

  5. सब हो जाने पर स्नातक कन्या उत्थान योजना फॉर्म को सबमिट कर दे। 

  6. फॉर्म सबमिट हो जाने पर आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Form PDF Download कर लेना है, क्योंकि भविष्य में आपको इसकी जरूरत पड़ सकती हैं। और यही नही बल्कि किसी भी योजना का फॉर्म यदि आप भरते है तो उसके form PDF Download करना न भूले। 

इसप्रकार से आप mukhyamantri kanya utthan yojana bihar (मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार) के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। अब नजर डालते है, ऑफ़लाइन आवेदन की तरफ। 

2) ऑफ़लाइन

ऑफ़लाइन आवेदन करना उन लोगो के लिए अच्छा है, जिन्हें ऑनलाईन आवेदन करने के बारेमें ज्यादा जानकारी नही है। बता दे, कन्या उत्थान योजना 2024 (kanya utthan yojana 2024) का ऑफ़लाइन फॉर्म भरना शुरू हो चुका है, इसकी शुरुआत 15 अप्रैल 2024 को कर दी गई है और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 की लास्ट डेट पहले तो 15 मई थी पर अब 15 दिन बढ़ाकर 30 मई कर दी है। तो जल्दीसे आवेदन करें।

  1. सबसे पहले आपको ऊपर बताये हुए सारे दस्तावेजों को साथमें लेकर अपने करीबी CSC सेंटर पर जाना है। इस सेंटर पर सारे सरकारी फॉर्म भरे जाते है। 

  2. CSC सेंटर पर जाने के बाद आपको वहाँके कर्मचारी को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का फॉर्म मांगना है। 

  3. फॉर्म मिलने पर आपको उसमें आपसे जुड़ी हुई कुछ साधारण सी जानकारी पूछेंगे जो आपको आपके दस्तावेजों में मिल जाएगी। 

  4. फॉर्म को सही से भर दीजिए और अंत मे अपनी दस्तखत करके, उसके साथ पूछे गए सारे दस्तावेजो का झेरोक्स कॉपी जोड़ दीजिए।

  5. अब आपका फॉर्म पूरा हो चुका है, इसे CSC सेंटर पर मौजूद कर्मचारी को सौप दे।

  6. फॉर्म के साथ आपको आवेदन शुल्क 100₹ कर्मचारी को देने होंगे, जिसके बाद वो आपके आवेदन को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना Official Website पर सबमिट कर देगा और आपको एक आवेदन की प्रिंट कॉपी देगा। 

इसप्रकार से आपका केवल 1 - 2 घण्टो में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का ऑफ़लाइन आवेदन पूरा हो जाएगा। 



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की स्टेटस कैसे चेक करें (status of Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का आवेदन हो जाने के बाद, उसका स्टेटस चेक करते रहना जरूरी है ताकि आपको पता चल सके कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नही, या फिर आवेदन का लाभ कबसे मिलेगा।


योजना में आवेदन करने पर ऐसा जरूरी नही है कि सारे आवेदन स्वीकार ही हो, कुछ आवेदन अस्वीकार भी होते है, और उसके कुछ कारण भी होते है जो स्टेटस चेक करने पर आपको पता चलता है। जैसे यदि आवेदन स्वीकार हुआ है तो आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा और यदि आवेदन अस्वीकार हुआ है तो उसके कई कारण होते है जैसे कि दस्तावेजों का गलत होना, या फिर किसी जानकारी का गलत भरा जाना आदि। इन गलतियो को ठीक करके वापस से आवेदन को सबमिट करने पर आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है। तो चलिए जानते है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना status कैसे चेक करते है। 

1) ऑनलाइन

  1. सबसे पहले बिहार की ई कल्याण वेबसाइट पर जाए। या फिर इस लिंक पर https://ekalyan.bih.nic.in/ क्लिक करके वेबसाइट पर पहुँचे।

  2. यहॉपर जो भी योजनाए शुरू होती है, उसका एक बॉक्स बना हुआ होता है। जब भी आप कन्या योजना का स्टेटस चेक करने जाएंगे तब तक आपको ऐसा ही एक बॉक्स बना हुआ दिखेगा, जिसपर आपको क्लिक करना है।

  3. उसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा, जिसमे 'आवेदन स्थिति' ऐसा लिखा हुआ एक टैब होगा, उसपर क्लिक करें।

  4. इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको अपने 'आवेदन संख्या' (application number) और आधार कार्ड डिटेल्स डालकर 'खोजे' बटन पर क्लिक करना है।

  5. ऐसा करते है, आपको आपके मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना status की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

2) ऑफ़लाइन

  1. ऑफ़लाइन स्टेटस चेक करने के लिए पास के किसी भी CSC सेंटर पर जाए।

  2. CSC सेंटर पर आपने आवेदन कीए हुए फॉर्म की कॉपी और आधार कार्ड वहाँके कर्मचारी को दे। (फॉर्म पर आपके आवेदन संख्या दी हुई होती है)

  3. वह कर्मचारी आपके आवेदन स्थिति को चेक करके आपको बता देगा। 



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में पेमेंट इनफॉरमेशन कैसे चेक करें (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana payment status)

कन्या उत्थान योजना का पैसा तब तक नही आएगा जब तक आपका आवेदन स्वीकार न हो। आवेदन स्वीकार होने पर पेमेंट इनफार्मेशन को आप कभी भी चेक कर सकते है। 

1) ऑनलाइन 

  1. सबसे पहले ई-कल्याण पोर्टल पर जाए। 

  2. पोर्टल पर 'मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना' दिया होगा उसपर क्लिक करें।

  3. नया पेज खुल जायेगा, इसमें 'भुगतान स्थिति' (payment status) का टैब दिखेगा, उसपर क्लिक करें।

  4. अपने आवेदन की संख्या और आधार नंबर डालकर 'खोजे' बटन पर क्लिक करें।

  5. क्लिक करने पर आपको तुरंत अपने कन्या उत्थान योजना पेमेंट स्टेटस की सारी जनाकारी स्क्रीन पर आ जायेगी।

  6. अगर आपका पेमेंट आपके बैंक में आ चुका है तो 'भुगतान किया गया' (payment Done) ऐसा लिखा हुआ होगा।

  7. यदि आपका पेमेंट नही किया गया है तो 'भुगतान नही किया गया' (payment under process) ऐसा लिखा हुआ होगा। 

  8. पेमेंट की सारी डिटेल्स आपको स्टेटस के आगे ही दिख जाएगी। और आपके मोबाइल पर भी मैसेज आ जाता है यदि पेमेंट आपके बैंक में ट्रांसफर की जाती है तो।

2) ऑफ़लाइन

  1. अपना आवेदन फॉर्म की प्रिंट लेकर पास के CSC सेंटर पर जाए।

  2. वहाँपर कर्मचारी को अपना आधार नंबर और फॉर्म प्रिंट दे दे। वह आपको आपके पेमेंट का स्टेटस चेक करके बता देंगे।

  3. और यदि आपके आवेदन में कोई समस्या होगी तो कुछ फीस लेकर वह उसे ठीक भी कर देगा।


ऐसे ही यदि किसी ने kanya utthan yojana 2023 में  आवेदन किया था और उन्हें अपने पेमेंट का स्टेटस जानना हो तो वह भी इसी प्रोसेस को फॉलो करें। बस ऑनलाइन स्टेटस चेक करते वक़्त उन्हें अपने आवेदन का साल चुनना होगा तभी सही जानकारी मिलेगी।



Kanya Utthan Yojana की टोल फ्री नंबर (Kanya Utthan Yojana toll free number)

योजना में आवेदन करने में यदि कोई भी समस्या आती है तो आप नीचे दिए हुए Kanya Utthan Yojana की टोल फ्री नंबर से मदद प्राप्त कर सकते है। 


मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट: https://ekalyan.bih.nic.in/

हेल्पलाइन नंबर: 1800-180-1234


यह टोल फ्री नंबर ऑफिस के समय मे यानी सुबह 10 बजे से शाम के 5 - 6 बजे तक शुरू होता है, तो आप इस समय मे कभी भी कॉल करके उनसे मदद मांग सकते है। या फिर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर 'हेल्प डेस्क' (help desk) पर मदद मांग सकते है। इसमें कुछ लोगो के फ़ोन नंबर भी दिए हुए है जिनपर कॉल करके आप सीधा मदद प्राप्त कर सकते है। 


1. राज कुमार -

       +91-9534547098

2. कुमार इंदरजीत -

       +91-8986294256

4. आय पी (फ़ॉर NIC) -

       23323


और यदि ईमेल के द्वारा कोई मदद प्राप्त करनी है तो इसपर dbtbiharapp@gmail.com मेल करके प्राप्त कर सकते हैं।



निष्कर्ष (Conclusion)

लड़कियों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुवात 2018 में की थी। अभी लगभग 6 साल हो गए है इस योजना के माध्यम से कई लड़कियों के जीवन मे बदलाव आए है। योजना का उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, और उनके शिक्षा को बेहतर से बेहतर बनाना है। इसलिए सरकार कन्या उत्थान योजना में लड़कियों को जन्म से ही आर्थिक सहायता देना शुरू करती है।


Kanya utthan yojana graduation 2023 की लास्ट डेट अगस्त 2023 थी, जिन भी लड़कियों ने योजना के लिए आवेदन किया था और जिनका आवेदन के समय Graduation कम्पलीट था, उन्हें सरकार द्वारा 50 हजार रुपये दिए गए थे। ऐसे ही इस साल भी, ग्रेजुएशन डिग्री पास की हुई सभी लड़कियों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से पैसे मिलेंगे। 


तो बिना देरी किए आज ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2024) के लिए आवेदन करें। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी लास्ट डेट 30 मई 2024 है, तो आज ही अपने करीबी CSC सेंटर जाए या फिर हमने बताए हुए स्टेप्स को फ़ॉलो करके सही तरीके से अपने आवेदन को सबमिट करे। जल्द ही आपका मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List में नाम आ जायेगा।



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से जुड़े कुछ जरूरी सवाल - जवाब (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana FAQ)

1) मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List कैसे चेक करते है?

  1. List चेक करने के लिए कन्या उत्थान योजना ऑफिशियल वेबसाइट  पर जाना होगा। या फिर इस लिंक पर क्लिक करें http://medhasoft.bih.nic.in/

  2. इस वेबसाइट जाते ही यहॉपर आपको 'लाभार्थी सूची' का एक टैब दिखेगा, उसपर क्लिक करे।

  3. अपना जिला, और गाँव चुनें, और 'खोजें' पर क्लिक करें। जिसके बाद आपके जिले की मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List pdf डाउनलोड हो जाएगी। 

2) मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List 12th क्या है?

यह योजना केवल उन्हीं लड़कियों के लिए है जो ग्रेजुएशन तक कि पढ़ाई पूरी करती है। 50000₹ की राशि उच्च स्तर के शिक्षा के लिए लड़कियों को दी जा रही है। इसलिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना List 12th ऐसा कही भी उल्लेख नही है, और ना ही इसका अर्थ यह है कि 12 वी कक्षा पास लड़कियों को यह धनराशि दी जाती है। 

3) क्या कन्या उत्थान योजना राजस्थान में भी लागू की गई है?

नही! यह योजना केवल बिहार राज्य द्वारा शुरू की गई है, अन्य राज्यों में भी लड़कियों के लिए कई तरह की योजनाओं का निर्माण किया गया हैं। जिस प्रकार बिहार में कन्या उत्थान योजना है वैसे ही राजस्थान में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राजस्थान कन्या शिक्षा प्रोत्साहन योजना और सुकन्या समृद्धि योजना है। 

4) कन्या उत्थान योजना का फॉर्म कब से भरा जायेगा 2024?

2018 में जब कन्या उत्थान योजना की शुरुवात की गई तबसे अप्रैल महीने में ही इसके फॉर्म भरना शुरू हो जाते है और 1 महीने तक यानी कि 15 मई तक यह शुरू रहता है। कन्या उत्थान योजना 2024 के भी फॉर्म 15 अप्रैल को शुरू किए गए है और इसे इसबार 30 मई 2024 तक भरा जा सकता है।

5) कन्या उत्थान योजना का लाभ कैसे उठाएं?

कन्या उत्थान योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे जरूरी है नीचे दी हुई 5 चीजें - 

  1. परिवार की पहली या दूसरी लड़की होनी चाहिए।

  2. बिहार की निवास होनी चाहिए।

  3. लड़की को ग्रेजुएशन तक कि पढ़ाई पूरी करनी होगी, तभी 50000₹ मिलेंगे।

  4. लड़की के पास आधार कार्ड, और हर क्लास की मार्कशीट होनी चाहिए।

  5. साल का 1 लाख से कम कमाने वाले परिवार यानी BPL परिवार से होनी चाहिए।

6) मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का ऑनलाइन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दी हुई 5 स्टेप को फॉलो करें -

  1. http://medhasoft.bih.nic.in/  इस लिंक के जरिए योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।

  2. इसमें आपके बारेमें कुछ जानकारी पूछी जाएगी, उसे सही से भर दे। 

  3. अपने डॉक्यूमेंट, फ़ोटो को अपलोड कर दे।

  4. फॉर्म को सबमिट कर दे।

  5. फॉर्म का pdf डाउनलोड कर लीजिए।

7) कन्या उत्थान वाला पैसा कितना मिलता है?

कन्या उत्थान योजना में 50 हजार रुपए मिलते है। आधे पैसे आवेदन करने के बाद और आधे पैसे लड़की की डिग्री पूरी होने के बाद मिलता है।

8) कन्या उत्थान का फॉर्म कब तक भरा जाएगा?

15 अप्रैल 2024 से फॉर्म शुरू हुए है, 15 मई तक फॉर्म भर सकते है। पर अभी इसमें 15 दिन बढ़ा दिए गए है इसलिए अब 30 मई 2024 तक कन्या उत्थान का फॉर्म भर सकते हैं।

9) मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना कब तक डेट है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की 30 मई 2024 तक डेट है।

10) मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के लिए कौन पात्र है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान के लिए बिहार की सभी लडकिया पात्र है। लेकिन यह योजना शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है इसलिए लड़की को ग्रेजुएशन तक कि पढ़ाई करना जरूरी है तभी योजना के 50000₹ मिलेंगे।

11) मुख्यमंत्री कन्या उत्थान का स्टेटस कैसे चेक करें?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए हुए 5 स्टेप्स को फॉलो करें -

  1. http://medhasoft.bih.nic.in/ इस लिंक पर जाए।

  2. यहॉपर आपको एक टैब दिखेगा - 'आवेदन स्थिति' इसपर क्लिक करें।

  3. आपके आवेदन संख्या और आधार नंबर डालकर, आगे बढ़े।

  4. आपके आवेदन का स्टेटस दिख जाएगा।

  5. या फिर CSC सेंटर पर जाकर वहाँके कर्मचारी को अपने आवेदन फॉर्म की कॉपी दे दे, वह आपको स्टेटस चेक करके बता देगा।

12) बिहार में बेटी के लिए क्या क्या योजना है?

बिहार में अभी तक बेटियों के लिए कुल चार योजना है।

  1. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

  2. मुख्यमंत्री बालिका माध्यमिक शिक्षा प्रोत्साहन योजना

  3. कन्या विद्या धन योजना

  4. सुकन्या समृद्धि योजना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ