परिचय


Nari samman yojana (नारी सम्मान योजना) सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जो महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नारी सम्मान योजना की शुरुवात करने वाली है। मध्यप्रदेश में ऐसी कई योजनाएं है जो खासकर महिलाओं के लिए ही बनाई गई है जैसे कि, लाडली बहन योजना। इस तरह की योजनाओं से महिलाओ में आत्मनिर्भर बनने की भावना निर्माण होती है और उसे बढ़ाने में सहायता मिलती है। 



nari samman yojana
नारी सम्मान योजना


Nari samman yojana MP, यानी कि मध्यप्रदेश की योजना है जिसमें महिलाओ को 1500₹ तक की राशि दी जाएगी और यह पैसे महिलाओ के बैंक खाते में सीधा DBT यानी कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए डाली जाएगी। 


तो चलिए जानते है nari samman yojana क्या है? और इसके लाभ क्या है ताकि आप जल्द से जल्द यह फॉर्म भरकर इसका लाभ उठा सके। तो अंत तक बने रहिए।


Nari samman yojana क्या है? 


वैसे तो हमने शुरुआत में ही जान लिया कि nari samman yojana के जरिए सरकार 1500₹ महिलाओ को देगी। इस योजना के जरिए उन सभी महिलाओं को कुछ राशि मिलेगी जो केवल अपने परिवार और ग्रहस्ती के कारण जीवन मे अपने सपनों को पूरा नही कर पाई है। इन पैसों से महिलाएं अपनी जरूरत को पूरी कर सकते है और खुदको एक्स्प्लोर कर सकती है। 


ये योजना में महिलाओं को केवल कुछ दस्तावेज को जमा करके इसका आवेदन भरना है, जिसके बाद एक लिस्ट लगेगी और उस लिस्ट में यदि उस महिला का नाम होगा, उसके बैंक खाते में कुछ दिनों मे 1500₹ की राशि डाली जाएगी और ये हर महीने होगा। और ऐसा भी हो सकता है कि कुछ महिलाओं का इस लिस्ट में नाम किसी कारणवश ना भी आए तो वह उस कारण को ठीक करके वापस से आवेदन करती है तो अगले लिस्ट में उनका भी नाम आ जायेगा। इसलिए जानकारी को सही से समझकर आवेदन भरकर नारी सम्मान योजना का लाभ उठाए।


अब नजर डालते है कि कौन कौन इस फॉर्म को भर सकता है।


Nari samman yojana eligibility check | नारी सम्मान योजना का फॉर्म कौन कौन भर सकता है


Nari samman yojana (नारी सम्मान योजना) का लाभ उठाने से पहले उसका आवेदन भरना जरूरी है, यानी कि एक फॉर्म भरना होगा जिसके बाद ही 1500₹ आपको मिल पाएंगे। पर यह आवेदन आखिर कौन भर सकता है, तो - 


  • यह फॉर्म केवल महिला भर सकती है। केवल शादीशुदा, विधवा या तलाकशुदा महिलाएं।
  • मध्यप्रदेश की योजना होने के कारण, महिला का इस राज्य का निवासी होना जरूरी है।
  • पूरे घरके लोगो की साल की आय (इनकम) कम से कम 2 लाख 50 हजार से कम होनी चाहिए। (अगर पति महीने का 20 हजार कमाता है, तो साल का 2 लाख 40 हजार होगा, मतलब 2 लाख 50 हजार से कम है। तो आप आवेदन कर सकते है।)
  • केशरी या पीले रंग का रेशन कार्डधारक होना जरूरी है।
  • महिला या घर का कोई भी सदस्य जो परिवार से जुड़ा है, जैसे महिला के सास, ससुर, पति, लड़का, लड़की सरकारी नौकरी पर नही होना चाहिए। 
  • परिवार से कोई भी राजनीति में न हो।
  • महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
  • महिला का खुदका बैंक खाता होना चाहिए।
  • महिला का आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए।


Nari samman yojana benefits | नारी सम्मान योजना लाभ


नारी सम्मान योजना (nari samman yojana) के कुछ लाभ जो आपको पता होना जरूरी है - 


  1. 1500₹ हर महीने महिला को मिलेंगे, जिनका नाम लिस्ट में आएगा।
  2. LPG गैस सिलिंडर पर 500₹ तक की सब्सिडी दी जाएगी। क्योंकि गैस सिलिंडर महिलाओ के नाम पर ही रहता है। 
  3. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। 


Nari samman yojana online registration | नारी सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें


वैसे तो अभी तक nari samman yojana portal का निर्माण नही किया गया है। इस कारणवश इसके फॉर्म को भरने के बारेमे तो अभी नही बता पाएंगे, पर इस योजना को आवेदन करने से पहले आपको क्या क्या करना होगा जिससे कि nari samman yojana online registration आसानी से हो सके और किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आये। तो नीचे बताये हुए बातों को याद रखें।


  • योजना के लिए कुछ दस्तावेज लगेंगे उसे जमा करके रखना है। 
  • ग्रामपंचायत से योजना से जुड़ी जानकारी लेते रहे, क्योंकि यदि आवेदन के लिए कोई फॉर्म की जरूरत होती है तो वह ग्रामपंचायत से मिल सकता है। 
  • फॉर्म भरने के बाद उसपर आवश्यक लोगो को हस्ताक्षर और मांगे गए दस्तावेज जोड़कर ऑनलाइन आवेदन के लिए तैयार करें।
  • 2 - 3 कलर फोटोज तैयार रखे।
  • शुरुवात में फॉर्म भरने के लिए सरकार कोई कैम्प शुरू कर सकती है तो ऐसे में कैम्प से फॉर्म भर सकते है।
  • अपने गांव या कस्बे में जो भी CSC यानी कि कॉमन सर्विस सेंटर जहाँ फॉर्म भरकर दिए जाते है, उनसे जुड़े रहे और जानकारी लेते रहे।
  • और सबसे जरूरी, समग्र पोर्टल (samagra portal) पर अपना एकाउंट बना ले, ताकि samgra ID (समग्र आयडी) आपके पास हो। बता दे कि samgra portal मध्यप्रदेश का एक सरकारी पोर्टल है, जिसमे हर राज्य निवासी नागरिक को खुदको रजिस्टर करके रखना जरूरी है। ताकि इस समग्र पोर्टल के जरिए सरकार लोगो को योजनाओ के बारेमे जानकारी दे सके। ताकि लोग योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे। समग्र आयडी के बिना आप nari samman yojana online form नही भर सकते।


Nari samman yojana Documents | नारी सम्मान योजना दस्तावेज


इस योजना के लिए महिलाओं के पास कुछ साधारण से दस्तावेज होना जरूरी है, जैसे कि - 


  • आधार कार्ड होना चाहिए, जिसपर नाम, जन्मतिथि (तारीख/महीना/साल), फ़ोन नंबर
  • 2 - 3 हाल ही में खिंचे हुए पासपोर्ट कलर फ़ोटो
  • ग्रामपंचायत से मिलने वाला नारी सम्मान योजना का फॉर्म, सही जानकारी से भरा हुआ और फॉर्म में महिला के दस्तखत
  • समग्र पोर्टल की आयडी (नही होगी तो बना लीजिए, किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर आप इसे बना सकते है)
  • रेशन कार्ड जिसपर महिला का नाम होना जारी है, और आधार कार्ड के नाम से मिलता हो। (यदि नाम मे कोई बदलाव हुआ है, तो बदले हुए नाम से ही सभी दस्तावेज होने चाहिए।)
  • परिवार का आय प्रमाणपत्र (इनकम सर्टिफिकेट) होना चाहिए। (इसे बनाने के लिए लोक सेवा केंद्र पर या फिर तहसील में जाए और इनकम सर्टिफिकेट का फॉर्म भरकर दे, 10 दिनों में आपको यह मिल जाएगा। इसके लिए आपको अपने ग्रामपंचायत से एक आय प्रमाणपत्र लेना होगा, उसे आधार कार्ड झेरोक्स, 1 फ़ोटो, और रेशन कार्ड लगाना होगा। और आवेदन के लिए कुछ न्यूनतम फीस देनी होगी।)

Nari Samman Yojana 1st Installment Date कब है?

नारी सम्मान योजना की पहली किश्त का जिक्र अभी तक तो नही किया गया हैं। पर खबर के मुताबिक यह योजना चुनाव के बाद शुरू की जाएगी। चुनाव के बाद इसकी प्रकिया को पूरा होने में 3 - 4 महीनो का समय लग सकता है, ऐसे में Nari Samman Yojana 1st Installment Date साल के अंत तक या दिसंबर की शुरुवात में हो सकती है। इस योजना द्वारा मिलने वाली राशि DBT Payment Nari Samman Yojana के जरिए बैंक खाते में भेजी जाएगी।  


नारी सम्मान के बारे में अपने विचार लिखिए


नारी सम्मान योजना (nari samman yojana) मध्यप्रदेश में पहले से लागू लाडली बहना योजना की तरह है, बस उसमें मिलने वाली राशि से 300₹ अधिक राशि इस योजना द्वारा दी जाएगी। लोगो के अभिप्राय से यह पता चला है कि, इसतरह की योजना से महिलाओं को दुगना फायदा होगा, जिससे वह अपने परिवार को अच्छेसे चला सकती है। कुछ महिलाएं जो कि विधवा या तलाकशुदा है, कुछ जिनकी आयु अब काम करने लायक नही है, ऐसे सभी महिलाओं के लिए यह एक बेहतर योजना साबित हो सकती हैं।


पर खैर अभी चुनाव शुरू है, जब सरकार के काम वापिस से शुरू हो जाएंगे तब इसके आवेदन की शुरुवात की जाएगी।


निष्कर्ष


Nari samman yojana (नारी सम्मान योजना) कॉंग्रेस पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के लिए शुरू की जानेवाली हैं फिलहाल ऐसी ही एक योजना मध्यप्रदेश में शुरू है, पर महिलाओं के विकास और स्वावलंबन के लिए यह दूसरी योजना लाई जा रही हैं। इसमें आवेदन करने पर महिलाओ को 1500₹ प्रति माह बैंक खाते में मिलेंगे, साथ ही गैस सिलिंडर में सब्सिडी मिलेगी और महिलाओं के लिए शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा ताकि शादीशुदा महिलाएं को भी शिक्षा का अवसर मिले।


Nari samman yojana (नारी सम्मान योजना) का आवेदन जल्द ही शुर होगा, यदि आप भी मध्यप्रदेश की निवासी महिला है तो पोस्ट में ऊपर दिए हुए सारे दस्तावेज जमा करके रखिये और आवेदन भरकर इसका लाभ उठाएं।


नारी सम्मान योजना से जुड़े कुछ सवाल जवाब

1) नारी सम्मान योजना कब शुरू होगी?

नारी सम्मान योजना कब से शुरू होगी इस सवाल का जवाब अभी तक तो सरकार के तरफ से भी नही आया है। पर जानकारी के मुताबिक आवेदन चुनाव के बाद शुरू हो सकते है। 

2) नारी सम्मान योजना के पैसे कब मिलेंगे?

योजना के शुरू हो जाने के बाद कुछ महीनों तक इसके आवेदन शुरू रहेंगे, जिसके बाद योजना के पैसे उन महिलाओं के बैंक खाते में DBT के जरिए भेजे जाएंगे जिनके आवेदन स्वीकार होंगे।

3) नारी सम्मान योजना फॉर्म PDF कैसे मिलेगा?

नारी सम्मान योजना फॉर्म PDF के लिए आपको अपने गांव के ग्रामपंचायत में जाना होगा, आपको वह यह pdf प्रिंट करके एक फॉर्म देंगे, जिसे भरकर आपको ऑनलाइन आवेदन शुरू होने पर अपलोड करना होगा।

4) नारी सम्मान योजना पोस्ट ऑफिस क्या है?

नारी सम्मान योजना से जुड़ी जानकारी के लिए आप पोस्ट ऑफिस में भी जाकर पूछ सकते है, और वहिसे पोस्ट बैंक एकाउंट भी खोल सकते है, यदि नारी सम्मान योजना के लिए आपके पास बैंक खाता नही है।

5) Nari samman yojana last date क्या है?

अभी तक nari samman yojana last date नही आयी है, क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया ही अभी तक शुरू नही हुई है, जैसे ही शुरू हो जाती है, आपको तभी last date के बारेमें पता चल जाएगा।

6) nari samman yojana portal | नारी सम्मान योजना पोर्टल क्या है?

योजना के लिए पात्र महिलाएं इसके लिए आवेदन कर सकती है। तो आवेदन करने के लिए सरकार Nari samman Yojana portal (नारी सम्मान योजना पोर्टल) का निर्माण करेगी, ताकि पूरे राज्यभर में महिलाएं आसानी से आवेदन कर सके। यह nari samman yojana portal शुरू होने की तारीख अभी तक जारी नही की गई है, ओर आनेवाले समय मे यह जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। 


7) नारी सम्मान योजना के फार्म कैसे भरें? (Nari samman yojana online apply)

फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट के बारेमे हमने आपको ऊपर बता दिया है, जब आवेदन शुरू होगा तब आप Nari samman yojana के ऑफिशीयल यानी सरकार द्वारा शुरू किए गए पोर्टल पर फॉर्म भर सकते है।