परिचय
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना: यह योजना बिहार राज्य सरकार द्वारा साल 2018 में शुरू की गई एक प्रोत्साहन भत्ता योजना हैं। इस योजना के तहत राज्य में सरकार द्वारा मान्यता दिए गए इंस्टीट्यूट में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राओं को 25,000 रूपये प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दिए जा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना बिहार में चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का ही एक भाग हैं। इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और राज्य की लड़कियों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना हैं।
बिहार में ग्रेजुएशन सफलतापूर्वक पूरी करने वाले लड़कियों को मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत कैसे आवेदन करना हैं इसकी जानकारी पोस्ट में आगे दि गई हैं।
Mukhyamantri Balika Snatak Protsahan Yojana Overview
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना क्या है?
अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों/ छात्राओं के लिए कई छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन भत्ता योजनाएं शुरू की गई हैं। इस में शामिल मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का ही एक भाग यानी मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना हैं। इस योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का उद्देश्य राज्य की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें सशक्त बनाना हैं।
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाले लाभ उन छात्राओं को ही मिलेंगे जिन्हों ने बिहार राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो। योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लाभार्थी छात्राओं को DBT के माध्यम से सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी और इस के लिए लाभार्थी का आधार कार्ड बैंक खाता से लिंक होना जरूरी हैं।
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना से मिलने वाले लाभ
राज्य की छात्राओं को इस मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत क्या-क्या लाभ मिलने वाले हैं? इसकी जानकारी आगे बताई गई हैं।
बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना की निम्नलिखित लाभों की सूची
- बिहार के निवासी सफल ग्रेजुएट लड़कियों को एकसाथ 25,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- इस बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना से छात्रों में मुख्यतः लड़कियों में उच्च शिक्षा के लिए बढ़ावा मिलेगा।
- राज्य की लड़कियां आत्मनिर्भर बनके सशक्त हो पाएंगी।
- इस योजना के तहत दिए जाने वाले इस भत्ते से छात्राओं को आर्थिक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी।
- राज्य में उच्च शिक्षा का दर बढ़ेगा और उससे राज्य की प्रगति होने में सहायता होगी।
- लड़कियों को भी पुरुषों के समान शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे।
- मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना से मिलने वाली राशि सीधा बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको दी हुई जानकारी में कुछ समस्या नजर आती है, तो सुधार के लिए कृपया हमसे संपर्क करें। हम आपके अभिप्राय को जरूर प्राथमिकता देंगे।